महासमुन्द : शराब के नशे में हाथ मुक्का से मारपीट - CG Sandesh

महासमुन्द : शराब के नशे में हाथ मुक्का से मारपीट

महासमुन्द थाना अंतर्गत ग्राम लभरा खुर्द में शराब के नशे में हाथ मुक्का से मारपीट करने पर मामला दर्ज किया गया है.
सत्यनारायण ध्रुव ने पुलिस को बताया कि लभरा खुर्द थाना व जिला महासमुन्द का निवासी है। रोजी मजदूरी करता है। 25 सितंबर 2022 को प्रेमलाल धीवर, कमलेश धीवर, धरम यादव, भोलू ढीमर के साथ औराभाठा घूमने के लिए गये थे तभी भोलू ढीमर शराब पीया हुआ था और उसे बेवजह बात को लेकर मां बहन की गाली दिया जिसे वह मना किया तो उसे एक झापड़ मार दिया.

वह अपने घर लभरा खुर्द जाने लगा तो भोलू ढीमर उसे मां बहन की गाली देते हुए पीछे पीछे उसके घर तक आ गया और उसके घर के सामने शाम करीब 05.30 बजे मां बहन की गंदी गंदी गाली देते हुए जान से मार दूंगा कहकर मुरूम लर्टरा से उसके सिर में मार दिया जिससे उसके सिर में चोट आया है तब घटना को सुनकर बीच बचाव करने आये उसकी मां अहिल्या ध्रुव को भी गंदी गंदी दिया। घटना को ज्ञान ध्रुव देखे सुने है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपि के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें