महासमुंद : दादा का नाम क्यो ले रहे थे कहकर लोहे का खंजर से ह... - CG Sandesh

महासमुंद : दादा का नाम क्यो ले रहे थे कहकर लोहे का खंजर से हमला

महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम नांदगांव में प्रार्थी अपने घर में गाना बजा रहा था उसी दौरान आरोपी प्रार्थी के घर आकर अश्लील गाली गलौज करते हुए हाथ मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिया है. जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.
तुकेश कुमार देवदास थाना व जिला महासमुंद का निवासी है। कक्षा 11 वीं पढ रहा है। 24 सितंबर 2022 के रात्रि 10 बजे वह अपने साथी संजू, मुकेश, गगन, विशाल के साथ अपने घर में गाना बजाना कर रहा था उसी दौरान गणपति बप्पा का भी गाना गा रहे थे.

उसी समय रितेश पटेल उसके घर में आया और उसके दादा का नाम कौन लिया है बोला तब उन लोग बोले कि तुम्हारे दादा का कोई नाम नही लिया है। उसके बाद गाना बजाना का कार्यक्रम खतम होने के बाद वह अपने दोस्त के पास जा रहा था कि प्राथमिक शाला के पास रात्रि करीब 11 बजे रितेश मिला और उसके दादा का नाम क्यो ले रहे थे कहकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी दिया और अपने हाथ में रखे लोहे का खंजर से उसे मारा जिससे उसके को दांये भूंजा, पीठ एवं दांये तरफ पेट में चोट लगा है मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार सुनकर मुझे तथा सुनने वाले को बुरा लगा है। मारपीट करते हुए गगन पटेल, नूतन पटेल देखे सुने है।
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपि के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें