बसना : डॉ .एन. के. अग्रवाल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में अग्रवाल नर्सिंग होम में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ
आज 26 सितम्बर को अग्रवाल नर्सिंग होम के संचालक डॉ .एन. के. अग्रवाल एवं उनके पोते रुद्धांश अग्रवाल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 110 से भी अधिक मरीजों को इसका लाभ प्राप्त हुआ।
शिविर में स्त्रीरोग, दंत रोग, शिशु रोग, मेडिसीन, सर्जरी, हड्डी रोग, से संबंधति काफी मरीज अस्पताल में अपनी समस्या लेकर आए जिन्हे निःशुल्क परामर्श के साथ-साथ निःशुल्क दवाईयां भी प्रदान की गई ।
लगभग 70 मरीजों का खुन जांच भी कराया गया, 10 मरीजों का सी.टी. स्केन , 15 सोनोग्रॉफी, एवं 25 मरीजों का एक्स-रे कराया गया। समस्त जांच में 50 प्रतिशत की छूट दी गई थी । लगभग 15 से 20 मरीजों का दंत परीक्षण किया गया।
शिविर में 10 मरीजों को निःशुल्क सर्जरी के लिए , 5 बच्चों को निःशुल्क ईलाज के लिए एवं 3 गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क प्रसव के लिए भर्ती कराया गया है। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में निम्न चिकित्सको का महत्वपूर्ण योगदान रहा है -
डॉ. अभिषेक अग्रवाल (दंत रोग विशेषज्ञ)
डॉ. खुशबू अग्रवाल (दंत रोग विशेषज्ञ)
डॉ.अमित अग्रवाल (शिशुरोग विशेषज्ञ)
डॉ. भारती अग्रवाल (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ)
डॉ. स्वीटी कटरे (एम.डी. मेडिसीन)
डॉ. ओम बघेले (हड्डी एवं जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ)
डॉ. जे.पी. बर्मन (लेप्रोस्कोपिक एवं जनरल सर्जन)
डॉ. नितेश नागभीरे (निश्चेतना एवं दर्द निवारण विशेषज्ञ)
स्वास्थ्य शिविर में बसना क्षेत्र के गणमान्य नागरिक अपनी उपस्थिती देकर स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया । स्वास्थ्य शिविर में अस्पताल स्टाफ एवं जनता का भी विशेष योगदान रहा ।
स्वास्थ्य शिवरि का समापन डॉ.एन के. अग्रवाल दारा बर्थडे केक काटकर किया गया गया । स्वास्थ्य शिविर को सफल बनोने के लिए सभी डावटर्स,स्टॉफ, मिडिया प्रभारी एएं जनता का आभार।