महासमुन्द : शराब बेचते या शराब पिलाते पाए गये 18 स्थानों में 18 लोगो पर की गई आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही
महासमुन्द में 5, सरायपाली में 4, बसना में 4. बागबहारा 1, तुमगांव 1 कोमाखान में 3, कुल 18 स्थानों में की गयी कार्यवाही
कोमाखान : भिलाईदादर से जगदीश मेहर के कब्जे से जिसके कब्जे से 9200 ML जेब्रा छाप महुआ शराब कीमती 3220 रू. एवं नगदी रकम 350 रू. को जप्त किया गया.
कोमाखान : ग्राम नर्रा निवासी प्रदीप यादव कब्जे से 6000 ML जेब्रा छाप महुआ शराब कीमती 1500 रू. एवं 01 पुरानी सायकल किमती 500 रू. को जप्त किया गया.
कोमाखान : संतु लोहार उम्र 42 साल साकिन- अखरा द्वारा लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला.
इसी तरह बसना से 4 आरोपी अवैध शराब उपलब्ध कराते मिले जिनमे से 1. हरप्रित सिंह उम्र 35 साल साकिन- साल्हेतराई बसना जिसके कब्जे से 02 नग अंग्रेजी शराब की खाली शीशी एवं 02 नग डिस्पोजल को जप्त, 2. शरद तिवारी उम्र 48 साल- महलपारा सरायपाली जिसके कब्जे से 02 नग अंग्रेजी शराब की खाली शीशी एवं 02 नग डिस्पोजल को जप्त, तथा 3.शराब के नशे की हालत में मदमस्त हालत में गिरते पड़ते मिले- आरोपी मोहन लाल कठार उम्र 35 साल तथा जसवंत राजपुत उम्र 25 साल नशे की हालत में मदमस्त.
इसी तरह सरायपाली से 4 आरोपी अवैध शराब उपलब्ध कराते मिले जिनमे से- 1.दसरू पटेल उम्र 50 साल साकिन- केवटापाली जिसके कब्जे से 03 नग पाऊच एवं 03 नग डिस्पोजल जप्त, 2. किशोर मेहेर उम्र 44 साल साकिन- जंगलबेड़ा जिसके कब्जे से 02 नग देशी प्लेन शराब एवं 02 नग डिस्पोजल जप्त, 3.श्रवण कुमार यादव उम्र 30 साल साकिन- अशोक बिहारी ढाबा छिन्दपाली जिसके कब्जे से 80 ML देशी प्लेन शराब कीमती 50 रू. एवं 02 नग डिस्पोजल जप्त, 4.बालकुमार पटेल उम्र 52 साल साकिन- केंवटापाली जिसके कब्जे से 03 नग पाऊच जिसमे शराब का गंध आ रहा था एवं 03 नग डिस्पोजल को जप्त.
तुमगांव : सत्यप्रकाश निराला उम्र 20 साल साकिन- वार्ड नं. 13 भांठापारा तुमगांव द्वारा अवैध शराब उपलब्ध कराते मिला. जिसके कब्जे से 90 ML देशी प्लेन शराब कीमती 40 रू. एवं 02 नग डिस्पोजल को जप्त.
बागबाहरा : यशवंत बघेल उम्र 33 साल साकिन- वार्ड नं. 12 बागबाहरा द्वारा अवैध शराब उपलब्ध कराते मिला. जिसके कब्जे से 20 ML अंग्रेजी शराब कीमती 40 रू. एवं 02 नग डिस्पोजल को जप्त.
इसी तरह महासमुन्द से 5 आरोपी अवैध शराब उपलब्ध कराते मिले जिनमे से – 1. नरवर ऊर्फ शम्भू तांडी उम्र 49 साल साकिन- नयापारा दलदली रोड जिसके कब्जे से 50 ML देशी प्लेन शराब कीमती 20 रू. एवं 01 नग डिस्पोजल को जप्त, 2.ओमप्रकाश मंडलोई उम्र 38 साल साकिन नयापारा जिसके कब्जे से 60 ML देशी प्लेन शराब कीमती 25 रू. एवं 01 नग डिस्पोजल को जप्त, 3. रवी कुमार दास उम्र 38 साल साकिन नयापारा दलदली जिसके कब्जे से 80 ML देशी प्लेन शराब कीमती 35 रू. एवं 01 नग डिस्पोजल को जप्त, 4. जय तांडी उम्र 33 साल साकिन-गुजराती पारा महासमुन्द जिसके कब्जे से 100 ML देशी प्लेन शराब कीमती 40 रू. एवं 03 नग डिस्पोजल को जप्त 5. लक्ष्मीप्रसाद गुप्ता उम्र 59 साल साकिन- वार्ड नं. 08 शिव चौंक नयापारा जिसके कब्जे से 120 ML देशी प्लेन शराब कीमती 50 रू. एवं 03 नग डिस्पोजल को जप्त किया गया.