बसना : उड़ीसा से बसना ले जा रहे थे गांजा, 2 तस्कर गिरफ्तार
बसना पुलिस को 26 सितम्बर को मुखबीर से सूचना मिला कि उड़ीसा से बसना की ओर एक एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 GF 3429 में दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन कर रहे हैं मुखबिर द्वारा बताए मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 GF 3429 में दो लोग आते दिखे जिसे घेराबंदी कर रोका गया जो मोटरसाइकिल में बैठे चालक से पूछताछ करने पर अपना नाम नकुल बंजारा तथा पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम गोरेलाल नायक होना बताये. आरोपियों के संयुक्त कब्जे से 1. एक सफेद बोरी में 05 किलो 800 ग्राम मादक पदार्थ गांजा, दो प्लास्टिक डिब्बा में 100, 100 ग्राम मादक पदार्थ गांजा सेंपल कुल मादक पदार्थ गांजा 06 किलो ग्राम कीमती 120000 रूपये, परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GF 3429 कीमती 40,000/- रूपये । एक जियो कंपनी का की पेड मोबाईल किमती 1000 रूपये, दो 50 NDPS एक्ट की नोटिस तथा दो धारा 91 जाफौ का नोटिस जुमला 161000 रूपये को जप्त किया गया.
आरोपी 1. नकूल बंजारा उम्र 40 साल निवासी बिछिया थाना बसना जिला महासमुंद 2. गोरेलाल नायक उम्र 50 साल निवासी बिछिया थाना बसना का कृत्य धारा 20 (ख), 29 एनडीपीएस एक्ट का होना पाया जाने से अपराध पंजीबद्ध किया गया है.