बसना : 04 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार  - CG Sandesh

बसना : 04 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार

बसना पुलिस को 26 सितम्बर को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति ग्राम खपराखोल तरफ से अवैध रूप से महुआ शराब लेकर दलदली की ओर आ रहा है पुलिस स्टाफ मुखबीर के बताये स्थान पर घेराबंदी कर बिक्री वासते महुआ शराब लेकर आ रहे एक व्यक्ति को शराब रखे पकडे जिसे नाम पता पुछने पर कुबेर निषाद पिता इंदल निषाद उम्र 28 साल ग्राम स्वरूपपुर (चितवाही) चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 का रहने वाला बताया.

जिसके कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक झोला के अंदर 05 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में भरी हुई करीबन 04 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 800 रूपये को जप्त किया गया । आरोपी का यह कृत्य अप0 धारा 34(ए) आब0 एक्ट का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें