बसना : हिन्दुओ के आस्था से खिलवाड़ बंद हो - आकाश
बसना : नवरात्र के पावन अवसर पर दुर्गा पंडालों के समीप चिकन मटन की दुकानो में खुलेआम मुर्गी बकरा का कटिंग किया जा रहा है जो कि हिन्दुओ की आस्था पर गहरा आघात है. आज नवरात्र के दूसरे दिन भी बाजार पड़ाव दुर्गा पंडाल के 50 मीटर के अंदर मुर्गी एवं मछली की दुकानो पर मांस मछली का व्यापार चल रहा है जो कि न्याय संगत नही है.
बता दे कि शांति समिति की बैठक थाना परिसर में हुआ था उस पर विशेष रूप से पंडालों नजदीक चिकन मटन की दुकाने को बंद या 10 दिनों के लिए स्थांतरण की बात कही गई थी. जिसे थाना प्रभारी बसना द्वारा दुकानदारों को जाकर समझाया गया था, परंतु आज तक दुकान वैसे ही खुल रही है.
आकाश सेन्द्रिया ने बताया की नगर पंचायत बसना के अध्यक्ष से मौखिक रूप इस विषय पर चर्चा हुई थी, जिस पर उन्होंने अधिकारियों से इस विषय पर बात किया. फिर भी कोई कार्यवाही नही हुई जो निंदनीय घटना है. वही मेंन रोड मानसिंग काम्प्लेक्स स्थित दुर्गा पंडाल के आसपास भी चिकन मटन की दुकानें खुली हुई है. शासन का ध्यान हिन्दुओ के आस्था के साथ नही होना निंदनीय है.राष्ट्रीय बजरंग दल बसना के नगर अध्यक्ष आकाश सेन्द्रिया ने
तत्काल कार्यवाही की मांग
अधिकारियों से की है. उन्होंने इस विषय पर संज्ञान नही लेने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है.