सरायपाली : पांच गाँव के किसानों ने की नया उपार्जन केंद्र खोल... - CG Sandesh

सरायपाली : पांच गाँव के किसानों ने की नया उपार्जन केंद्र खोलने की मांग.

सरायपाली ब्लाक में पांच गाँव के किसानों ने धान विक्रय करने में असुविधा को देखते हुए नया उपार्जन केंद्र स्वीकृत करने की मांग की है. जिसके लिए स्थानीय विधायक, जिला कलेक्टर एवं उप पंजीयक को आवेदन दिया गया है.

जानकारी के अनुसार प्राथमिक साख सहकारी समिति मर्यादित कनकेबा जिला महासमुंद पंजीयन क्रमांक 801 से ग्राम केंदुढार ग्राम बगाईजोर एवं प्राथमिक साख सहकारी समिति मर्यादित सरायपाली जिला महासमुंद छत्तीसगढ़ पंजीयन क्रमांक 1238 से ग्राम बालसी, ग्राम भीखापाली एवं ग्राम कोकड़ी को सम्मिलित कर नया धान उपार्जन केंद्र खोलने की मांग की गई है.

किसानों ने बताया कि सराईपाली एवं कनकेबा समिति में धान की आवक ज्यादा होने के कारण उक्त ग्रामों के किसानों को धान विक्रय करने में असुविधा का सामना करना पड़ता है, जिसके लिए किसनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नए उपार्जन केंद्र स्वीकृत किया जाना चाहिए.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें