बीजेपी संगठन महामंत्री पवन साय का बसना आगमन - डॉ अग्रवाल को जन्मदिन की बधाई दिए
भाजपा छत्तीसगढ़ के संगठन महामंत्री आदरणीय पवन साय रायगढ़ प्रवास के दौरान आज बसना पहुंचकर अग्रवाल नर्सिंग होम के चैयरमेन,वरिष्ठ सर्जन,सरल सहज और मिलनसार बसना विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ एन.के.अग्रवाल को उनके निज निवास केदार कुंज में मिलकर जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनके मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल अग्रवाल नर्सिंग होम का निरीक्षण भी किये मरीज़ों के हाल चाल जाना व डॉ अग्रवाल जी को इस क्षेत्र में इतनी बड़ी यूनिट लगाकर लोगो के सेवा करने के लिए उनको हृदय से बधाई देते हुए निरंतर सेवा करने के लिए शुभकामनाएं दिए ।
संगठन महामंत्री साय जी अपने बीच पाकर मंडल के कार्यकर्ता गण एवं सभी भाजपा जन अत्यंत हर्षित हुए ।
उक्त अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी जिला महामंत्री संजय शर्मा, पूर्व विधायक निर्मल सिन्हा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ. अखिलेश भोई, जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, बसना मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक सोमनाथ पांडे, व्यापारिक प्रकोष्ठ प्रदेश सदस्य मुरारी अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष हसौद भोजराम साहू, मंडल महामंत्री द्वय अभिमन्यु जायसवाल, जन्मजय साव, नरेंद्र यादव , नरहरी पोर्ते ,भारत ठाकुर ,संजय अग्रवाल , दुलामणी सिदार , महेंद्र सिंह अरोरा ( पार्षद ), दीपेश मिश्रा मुकेश परमार , प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।
डॉ एन. के.अग्रवाल ने संगठन महामंत्री आदरणीय साय का एवं उपस्थित जनों का जन्मदिन की बधाई देने के लिए हृदय से आभार व्यक्त किये एवं साधुवाद ज्ञापित किये ।
अन्य सम्बंधित खबरें