CG News : फसल बचाने के लिए लगाया था करंट, चपेट में आने से युवक सहित भालू की मौत
कांकेर जिले से करंट की चपेट में आने से एक युवक सहित भालू की मौत की खबर सामने आयी है. मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम कुम्हानखार निवासी संदीप कुमार शोरी ने अपने खेत मे मक्के की फसल लगाई है. जहां भालू रोजाना पहुंचकर फसल को नुकसान पहुंचाता था.
भालू से फसल को बचाने के लिए खेत मालिक ने तार से फेसिंग कर बिजली का करंट दौड़ा दिया.
करंट से भालू सहित एक युवक की खेत में मौत हो गयी. मृतक गांव का ही मूलचंद बताया जा रहा है.
ग्रामीणों के अनुसार, युवक की मौत करंट की चपेट में आने से है. उक्त मृतक युवक रविवार से लापता था, जिसकी परिजन तलाश कर रहे थे, नाराज ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस थाना पहुंच कर दी है, वहीं मौके पर वन विभाग की टीम भी पहुंच चुकी.
अन्य सम्बंधित खबरें