महासमुंद : नीट, जेईई, क्लेट, एनडीए तथा पीएटी की प्रवेश परीक्... - CG Sandesh

महासमुंद : नीट, जेईई, क्लेट, एनडीए तथा पीएटी की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी हेतु विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

महासमुंद : आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा राज्य के अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा ईडब्ल्यूएस के कक्षा 12 वीं उत्तीर्ण, 500 अभ्यर्थी (अनुसूचित जनजाति-150, अनुसूचित जाति-100, अन्य पिछड़ा वर्ग-200 तथा ईडब्ल्यूएस-50), जो ड्राप लेकर नीट, जेईई, क्लेट, एनडीए तथा पीएटी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं। ऐसे इच्छुक पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाईन आवेदन मंगाए गए है।

ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर 2022 शाम 5ः00 बजे तक है। वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन तथा विज्ञापन से संबंधित विस्तृत जानकारी का अवलोकन एवं डाउनलोड किया जा सकता है। अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्र, परीक्षा परिणाम आदि की सूचना विभागीय वेबसाइट से अभ्यर्थी प्राप्त कर सकते है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें