तुमगांव : शराब भट्ठी के पास चखना सेन्टर में शराब पीने पिलाने... - CG Sandesh

तुमगांव : शराब भट्ठी के पास चखना सेन्टर में शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले 07 व्यक्तियों पर कार्रवाई

27 सितम्बर को पुलिस ने अवैध शराब पिलाने वाले 7 लोगों पर कार्रवाई की है. थाना प्रभारी तुमगांव उप निरीक्षक नसीम उद्दीन खान के मार्गदर्शन में गाडाघाट शराब भट्ठी के पास आरोपीगण 01- मोतीलाल निषाद पिता चैतराम निषाद उम्र 29 वर्ष साकिन भांठापारा वार्ड नं 15 तुमगांव थाना तुमगांव जिला महासमुंद(छ.ग.), 02- - कमलनारायण पिता केशवराम पटेल उम्र 40 साल साकिन वार्ड नं 08 बाजारपारा तुमगांव थाना तुमगांव जिला महासमुंद(छ.ग.), 03- रामकुमार पिता हृदयलाल यादव उम्र 35 साल निवासी भांठापारा वार्ड नं 14 तुमगांव थाना तुमगांव जिला महासमुंद(छ.ग.), 04- अनिल निर्मकल पिता नकूल निर्मलकर म्र 41 वर्ष साकिन वार्ड नं 13 भांठापारा तुमगांव थाना तुमगांव जिला महासमुंद(छ.ग.), 05- तिहारू निषाद पिता दशरथ निषाद उम्र 55 वर्ष साकिन वार्ड नं 10 भांठापारा तुमगांव थाना तुमगांव जिला महासमुंद(छ.ग.), 06- भेखराम साहू पिता दयालु राम साहू उम्र 36 वर्ष साकिन वार्ड नं 10 खैराभांठा महासमुन्द थाना व जिला महासमुंद(छ.ग.), 07- जोगेन्दर पिता इन्दर सेन उम्र 65 साल निवासी भांठापारा बिरकोनी थाना व जिला महासमुंद(छ.ग.) के द्वारा शराब भट्ठी के पास चखना दुकान खोलकर शराब पीने की सुविधा उपलब्ध करवाते पाए जाने तथा आरोपियों का कृत्य आबकारी एक्ट तहत जुर्म करता पाए जाने से उक्त आरोपीगण के विरूद्ध आबकारी एक्ट की धारा 36(C) के तहत कार्यवाही की गई। संपूर्ण कार्यवाही में सउनि नीलाम्बर सिंह नेताम, प्रधान आरक्षक कमल सिंह जगत, भागवत प्रसाद मिरी, महिला प्रधान आरक्षक साईमा अंबिलकर व थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा ।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें