बसना : चॉइस सेंटरों में आधार के नाम पर लूट.
आधार कार्ड “आम आदमी का अधिकार” जो आज के समय में लगभग हर किसी योजना का लाभ, अथवा पंजीयन हेतु आवश्यक है. आधार कार्ड बनाये जाने का काम चॉइस सेंटरों में किया जाता है. शासन द्वारा नागरिकों को पहली बार आधार बनाये जाने पंजीयन (इनरोलमेंट) के लिए नि:शुल्क और अपडेट करने के लिए 50 रुपये का शुल्क रखा गया है. लेकिन बसना क्षेत्र के कई आधार सेंटरों में आधार कार्ड बनाने अथवा अपडेट के नाम पर लूट मचाकर रखा गया है.
मामला सामने आय है बसना क्षेत्र के कोलिहदेवारी चॉइस सेंटर का, जहाँ ग्राहकों से आधार केंद्र के संचालक हेमंत सोनी द्वारा जरुरी बायोमेट्रिक अपडेट के नाम पर 100 रुपये और पंजीयन के नाम पर भी 100-100 रुपये शुल्क वसूल किया जा रहा है. जिसकी शिकायत अधिकारीयों से की जा चुकी है.
इसके पूर्व भी कोलिहादेवारी
चॉइस
सेंटर में आधार पंजीयन के नाम पर पैसे लेने की बात सामने आई थी, जहाँ अपने बच्चों के लिए आधार पंजीयन करने वाले एक व्यक्ति से प्रत्येक आधार के नाम पर 100 रुपये मांगे जा रहे थे. जब ग्रामीण ने इसकी शिकायत अधिकारीयों से करने की बात की तो
चॉइस
सेंटर के संचालक ने सफाई देते हुए कहा कि आपरेटर नया है उसे इसकी जानकारी नहीं है. जबकि आपरेटर से बार-बार पूछे जाने पर भी उसने 100 रुपये के निर्धारित राशि लेने की बात कही थी.
हेमंत सोनी द्वारा अपने च्वाइस सेंटर में रखे ऑपरेटरों से यह राशि लेने को कहा जाता है, और जब कोई शिकायत करने की बात करता है तो उसके साथ बदतमीजी व्यवहार कर कहा जाता है कि मेरे द्वारा लिया गया है क्या ? जबकि उस चॉइस सेंटर के लिए हेमंत सोनी ही जिम्मेदार है.
साथ ही संचालक हेमंत सोनी का एक ऑडियो भी सामने आया है जिसमे संचालक द्वारा अधिक राशि लेना स्वीकार करते हुए कहते हैं कि मेरे अकेले द्वारा अधिक राशि नहीं ली जा रही है, सभी चॉइस सेंटरों में निर्धारित दर से अधिक राशि वसूली जा रही है. जाकर पता कर सकते हैं.