बसना : हसदेव बचाओ अभियान के तहत छत्तीसगढ़ीया क्रान्ति सेना ने किया पुतला दहन।
छत्तीसगढ़ीया क्रान्ति सेना बसना द्वारा आज मोदी सरकार व छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री के खिलाफ नारे लगाकर हसदेव जंगल कटाई के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन किया गया । कुछ महीनों पहले हसदेव जंगल कटाई शुरू हो गई थी परंतु आदिवासी समाज एवं छत्तीसगढ़ीया क्रान्ति सेना द्वारा भारी विरोध के बाद जंगल की कटाई रोक दी गई थी पर अब पुनः कुछ महीनो बाद फिर से कटाई चालु हो गई जिसके खिलाफ छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना द्वारा पुरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रत्येक जिला मुख्यालय ब्लाक मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है.
आज वीरनारायण सिंह चौक पर सांकेतिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवम् छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया. मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंचकर आग बुझाई।
इस मौके पर शुभसिंग जगत जिला संयोजक क्रान्ति सेना ,मनोज गहरवाल नगर अध्यक्ष, नरेश पोर्ते सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग, जगदीश सिदार जिलाध्यक्ष गोंडवाना गोंड महासभा गोंड गोकुल पारेश्वर जिला संरक्षक गोंडवाना संघ दीपक जगत जिलाध्यक्ष गोंडवाना संघ ,बाबूलाल नेटी ,रामेश्वर चौहान, बाबूलाल, सरजुलाल पोर्ते,ताराचंद सिदार, कन्हैयालाल चौधरी,जयपाल बघेल, सुदर्शन सिंह जगत, यशवंत जगत,उमेश साहू,छोटे लाल टंडन अध्यक्ष एसटी एसी महासंघ ,दासरथी चौहान सौरभ दास मोटू रात्रे प्रसांत सोनी सादिक खान अनीस सूर्या एवं समाज व संगठन के सभी पदाधिकारीगण एवं कार्यकता मौजूद रहे ।
अन्य सम्बंधित खबरें