बसना : 50 लीटर महुआ शराब महिंद्रा बोलेरो में परिवहन करते एक ... - CG Sandesh

बसना : 50 लीटर महुआ शराब महिंद्रा बोलेरो में परिवहन करते एक व्यक्ति गिरफ्तार

भंवरपुर चौकी अंतर्गत पतेरापाली से बंनडबरी जाने सड़क मार्ग में 50 लीटर कीमती 10 हजार रुपये के हाथ भट्ठी अवैध महुआ शराब का महिंद्रा बोलेरो से परिवहन करते एक व्यक्ति गिरफ्तार कर विवेचना में लिया है। भंवरपुर चौकी प्रभारी योगेश सोनी बताया कि नवरात्रि त्यौहार में क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं अवैध शराब बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने पुलिस टीम पेट्रोलिंग कर रही थी। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर बताये गए स्थान पतेरापाली से बंनडबरी जाने वाली सड़क मार्ग के किनारे ग्राम बंनडबरी में रेड कार्यवाही कर आरोपी विजय खड़िया पिता मोतीलाल खड़िया उम्र 30 वर्ष निवासी जोगीडीपा थाना सलिहा जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ पकड़ा जिससे पुछतास करने पर आरोपी द्वारा बिक्री हेतु महुआ शराब परिवहन करना कबूल किया जिसके कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर झिल्ली में करीबन 50 लीटर कीमती 10 हजार रुपये महुआ शराब एवं परिवहन उपयोग वाहन क्रमांक सीजी 22 जे 8944 महिंद्रा बोलेरो सफेद रंग को जप्ती कर आरोपी को आबकारी एक्ट की धारा 34(2) तहत गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। कार्यवाही में चौकी प्रभारी सहित साइबर सेल प्रभारी संजय राजपूत, प्रधान आरक्षक जनक उरांव, आरक्षक गोपाल साहू, डिग्री नंद, वीरेंद्र साहू, त्रिनाथ प्रधान, महिला आरक्षक जम्बू पटेल का विशेष योगदान रहा।


अन्य सम्बंधित खबरें