बसना : जीराडबरी मोड के पास 04 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्... - CG Sandesh

बसना : जीराडबरी मोड के पास 04 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार

बसना पुलिस को 28 सितम्बर 2022 को मुखबीर सुचना प्राप्त हुआ कि ग्राम जीराडबरी मोड बसना बिलाईगढ मार्ग पर एक व्यक्ति अवैध रूप से बिक्री वास्ते देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब रखा है बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है पुलिस स्टाफ मुखबीर के बताये स्थान ग्राम जीराडबरी मोड बसना बिलाईगढ मार्ग के पास पहुंचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकडे जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम हेमराज सेठ पिता कृष्ण कुमार सेठ उम्र 35 साल साकिन सावित्रीपुर थाना सांकरा जिला महासमुंद छ0ग0 का निवासी होना बताया.
आरोपी के कब्जे से एक पीला कलर के 05 लीटर वाली जरिकेन मे करीबन 04 लीटर देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब कीमती 800/- रू जप्त कर सील बंद किया गया । 

आरोपी का उक्त कृत्य अपराध धारा 34(A) आबकारी एक्ट का घटित करना सबूत पाये जाने अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।


अन्य सम्बंधित खबरें