CG News : एक ही परिवार के 2 बच्चों सहित 4 की हत्या  - CG Sandesh

CG News : एक ही परिवार के 2 बच्चों सहित 4 की हत्या

दुर्ग जिले से एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या का मामला सामने आया है. मिली जानकारी के मुताबिक, कुम्हारी थाना क्षेत्र के अकोला गांव स्थित टंडन बाड़ी में एक ही परिवार के चार लोग पति-पत्नी और उनके दो बच्चों की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गयी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भोलानाथ यादव(34) अपनी पत्नी नैना यादव (30) और दो बच्चों मुक्ता(7) व प्रमोद(12) के साथ किराये से टंडन बाड़ी में रहता था. परिवार ओडिशा के बलांगीर में सिंधी कला का रहने वाला था. गुरुवार सुबह सभी के शव उनके घर में पड़े मिले हैं. सभी के सिर पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी से वार कर जान ली गई है. ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें