बसना : गांधी किराना दुकान के सामने से 34 पौवा देशी प्लेन शरा... - CG Sandesh

बसना : गांधी किराना दुकान के सामने से 34 पौवा देशी प्लेन शराब के साथ एक गिरफ्तार

बसना पुलिस को 29 सितम्बर 2022 को मुखबीर सूचना मिला कि बाजार पडाव में गांधी किराना स्टोर बसना के सामने एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी प्लेन शराब बिक्री हेतु रखा है पुलिस स्टाफ मुखबीर के बताये बजार पडाव गांधी किराना स्टोर के सामने बसना गयी देखी तो एक व्यक्ति हांथ में सफेद थैला लिये खडा था जिसे घेराबंदी कर नाम पता पुछने पर अपना नाम धर्मेन्द्र बंजारा पिता सेतराम बंजारा उम्र 37 साल निवासी कोलिहादेवरी थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 का रहने वाला बताया.
आरोपी के हांथ मे रखे थैला का तलाशी लेने पर थैले के अंदर एक सफेद थैला अंदर 34 पौवा देशी प्लेन शराब जुमला 6120 एमएल कीमती 2720 रूपये रखे मिला.

आरोपी धर्मेन्द्र बंजारा का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।


अन्य सम्बंधित खबरें