तुमगांव : बैल आ जाने से बाइक से गिरकर पीछे बैठी महिला की मौत... - CG Sandesh

तुमगांव : बैल आ जाने से बाइक से गिरकर पीछे बैठी महिला की मौत, पति के ख़िलाफ मामला दर्ज.

तुमगांव क्षेत्र में बाइक सवार दंपती सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि बाइक सवार जैसे ही पेट्रोल पंप के पास रोड में अचानक बैल आ जाने से ब्रेक लगाने पर पीछे बैठी मृतिका के सिर में गंभीर चोंट आने से मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मर्ग सदर की जांच पर पाया कि दिनांक 08 सितम्बर 2022 को मो0सा0 क्रं. CG 06 GF 2081 का चालक द्वारिका चौहान अपने पत्नि मृतिका भोजबाई चौहान को पीछे बैठाकर अपने ससुराल ग्राम मानपुर से जिला अस्पताल महासमुन्द जा रहे थे, जल्दी पहुंचने के चक्कर में मोटरसायकल चालक द्वारा मोटरसायकल को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाने से करीबन 11.10 बजे तुमगांव महासमुन्द रोड पेट्रोल पंप के पास रोड में अचानक बैल आ जाने से ब्रेक लगाने पर पीछे बैठी मृतिका भोजबाई चौहान उछलकर गिर गई जिससे मृतिका के सिर में गंभीर चोंट आने से ईलाज हेतु मेकाहारा ले गये जहां डाक्टर द्वारा चेक करने पर मृत घोषित किया गया।

मोटरसायकल क्रं. CG 06 GF 2081 का चालक द्वारिका चौहान के विरूद्ध अपराध धारा 304-A ताहि का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें