महासमुंद : रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम पटेवा क्षेत्र ग्राम ठुमसा में अतिथि रहे किसान नेता अशवन्त तुषार साहू
महासमुन्द : नवरात्रि के चतुर्थ दिन मां कुष्मांडा की पूजा करने से हर तरह के कष्टों से छुटकारा मिल जाता है। इसके साथ ही सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। #महासमुन्दविधानसभामिशन2023 क्षेत्र का दौरा कर ग्राम तुरेंगा, कछारडीह,कोलपदर ,अमोरा,अमोरी नरतोरा,रुमेकेल,सिंघगड,रायतुम,पतेरापाली,सिनोधा बोडरा, ठुमसा , पटेवा के विभिन्न स्थानों पंडालों में विराजमान मां दुर्गा के आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्र के सुख समृद्धि का कामना किया.
पटेवा क्षेत्र ग्राम ठुमसा में रात्रिकालीन छत्तीसगढ़ी नाचा पार्टी दिया के अजोर सांस्कृतिक कार्यक्रम के अवसर पर अतिथि के रुप में शामिल
किसान नेता अशवन्त तुषार साहू हुए. कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती माता तैलचित्रो पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्जवलित कर किया गया। नवयुवक उत्सव दुर्गा समिति के अध्यक्ष पुखराज प्रजापति व उनके सभी सम्मानीय सदस्यों के नेतृत्व में किसान नेता अशवन्त तुषार साहू का चंदन गुलाल व श्रीफल भेंट कर भव्य स्वागत किया गया.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तुषार साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ी भाषा में अपनी बहुमूल्य संस्कृति को समेटे हुए हमारी धरोहर है। नाचा गम्मत, जिसमें हमारे क्षेत्र के प्रसिद्घ कलाकारों के द्वारा अपनी हास्य अदाकारी, उनके भावपक्ष, नाचा पार्टी का उद्देश्य हमारे मानव समाज में निहित विभिन्न बुराइयों के प्रति लड)े के लिए, आगे आने के लिए प्रोत्साहित करती है। यह सिर्फ मनोरंजन का साधन ना होकर हमारी संस्कृति के साथ साथ समाज में विभिन्न बुराइयों के ऊपर कटाक्ष करने का माध्यम है। आगे कहा कि नाचा गम्मत धरोहर को सहेजने के लिए, हमारी आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए हमारे युवा वर्ग आज परस्पर सामने आकर ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करा रहे हैं, जो निश्चित ही हमारे आने वाले भविष्य के लिए बहुत अच्छा साबित होगा।
आयोजक नवयुवक उत्सव दुर्गा समिति के अध्यक्ष पुखराज प्रजापति व उनके सभी सम्मानीय सदस्यों व समस्त व ग्राम वासियों को आमंत्रित करने के लिए बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देकर उनके उज्जवल भविष्य व उत्तम स्वास्थ्य की कामना किया |
साथ में उपस्थित पुखराज प्रजापति, टुमन साहू, परमानंद साहू ,चुमन ध्रुव, राजू ध्रुव ,गोलू प्रजापति ,धनंजय साहू ,अरुण विश्वकर्मा, दौलत साहू राजू साहू , पवन यादव, अत्यधिक संख्या में नगर वशी उपस्थित रहे.