महासमुंद : अधिकारी-कर्मचारियों को फसल कटाई के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया
महासमुंद : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल कटाई प्रयोग का प्रशिक्षण जिला मुख्यालय महासमुंद के शंकराचार्य भवन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में कृषि एवं राजस्व विभाग के मैदानी अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। प्रशिक्षण में कृषि विभाग के सहायक संचालक एवं मास्टर ट्रेनर यू.एस. तोमर द्वारा प्रशिक्षण मे रेंडम नम्बर से खसरा का चयन, गिरदावरी कार्य खरीफ में 30 सितंबर तक एवं रबी मे 31 जनवरी तक अनिवार्यतः पूर्ण करने तथा फसल कटाई से संबंधित सभी बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
उन्होंने फसल पूर्वानुमान के संबंध में बताया कि 44 फसलों के 93 फसल पूर्वानुमान तैयार किये जाते है। कृषि विभाग के उप संचालक अमित कुमार मोहंती के द्वारा शत-प्रतिशत फसल कटाई प्रयोग मोबइल एप्प से करने के लिए सभी अधिकारियों को कहा गया। इस दौरान केन्द्र शासन के अधिकारी पी.एल. सोनवानी भी उपस्थित थे।
प्रशिक्षण में प्रथम पाली में सरायपाली, बसना, पिथौरा तथा द्वितीय पाली में बागबाहरा एवं महासमुंद तहसील के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित हुए। इस अवसर पर भू अभिलेख के सहायक अधीक्षक लवण कुमार मण्डन, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी के.एस. साहू एवं सहायक तकनीकी प्रबंधक राजेश साहू सहित विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।