बसना : 07 लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
बसना पुलिस को 30 सितम्बर 2022 को देहात पेट्रोलिंग व अवैध शराब रेड कार्यवाही के दौरान ग्राम तोषगांव मे आरोपी नेपाल अजगल्ला के कब्जे से एक पीला कलर के 05 लीटर वाली जरिकेन मे करीबन 04 लीटर देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब कीमती 800/- रूपये को जप्त कार्यवाही कर अपराध धारा 34(A) आब0 एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया.
इसी तरह चौकी भंवरपुर पुलिस को 29 सितम्बर को मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति ग्राम पुरुषोत्तमपुर से केलवार जाने की रोड किनारे अवैध रूप से हाथ भट्टी महुआ शराब बिक्री कर रहा है पुलिस स्टाफ मुखबीर के बताए अनुसार जगह पर जाकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़े जिसे सूचना से अवगत करा कर पूछताछ किया जो अवैध रूप से हाथ भट्टी महुआ शराब बिक्री करना स्वीकार किया जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम सूरज नागवंशी पिता सुखदेव नागवंशी उम्र 38 वर्ष निवासी पुरुषोत्तमपुर चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद का रहना बताया.आरोपी के कब्जे से एक पीले कलर की 5 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में भरा हुआ हाथ भट्टी महुआ शराब करीबन 3 लीटर जुमला 3000ml कीमती 600 रूपये को जप्त किया गया.
आरोपी का यह कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट का पाए जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।