महासमुंद : संसदीय सचिव चंद्राकर ने सायकल रैली को हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया
छत्तीसगढ़ राज्य नोडल एजेंसी के निर्देशानुसार जिले में 23 सितम्बर से 07 अक्टूबर 2022 तक आयुष्मान पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत गांधी जयंती के अवसर पर आमजन को आयुष्मान कार्ड बनाने के लिये प्रेरित करने जिला प्रशासन के द्वारा सायकल रैली जिला मुख्यायल के पुराना मलेरिया कार्यालय परिसर से संसदीय सचिव एवं विधायक श्री विनोद चंद्राकर, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग, कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने हरी झंडी दिखाकर सायकल रैली का शुभारम्भ किया।
सायकल रैली पुराना मलेरिया कार्यालय से प्रारम्भ होकर अम्बेडकर चौक, नेहरू चौक, बरोंडा चौक एवं शास्त्री चौक से होते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में तक किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री दुर्गेश वर्मा, एसडीएम भागवत जायसवाल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.आर. बंजारे, जिला खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे सहित नेहरू युवा केन्द्र, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा सायकल रैली में हिस्सा लेने आएं छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें