बसना : मोहका में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल हुए डॉ ... - CG Sandesh

बसना : मोहका में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल हुए डॉ एन. के.अग्रवाल

बसना विधानसभा के ग्राम मोहका में दुर्गोत्सव समिति एवं समस्त ग्रामवासियों द्वारा आयोजित 01 दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं अग्रवाल नर्सिंग होम बसना के चेयरमैन डॉ.एन.के.अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ ।
डॉ अग्रवाल ने खेल से होने वाले फायदे को गिनाते हुए आयोजक समिति का आभार एवं खिलाड़ियों को बधाई शुभकामनाएं दिए ।

कबड्डी का आयोजन पिछले 03 वर्ष से प्रतिवर्ष आयोजन हो रहा है जिसमे आस पास के कबड्डी टीमें शामिल होते हैं ।
इस अवसर पर नित्यानंद मिश्रा, सुरेश बारीक़, सोहनलाल साहू, सांसद प्रतिनिधि अरविंद मिश्रा, क्षेत्रीय विकास खेल समिति सरंक्षक ध्रुव मालिक, राष्ट्रीय अंपायर हेमंत बारीक़, डॉ मलय बसन्त साहू , मोहनलाल कठार , राकेश प्रधान , सोनू साहू , पप्पू मिश्रा , राजेश साहू , राहुल , सहित समस्त ग्रामवासी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें