सरायपाली : कोटवार का गला दबाकर की जमकर पिटाई, FIR दर्ज - CG Sandesh

सरायपाली : कोटवार का गला दबाकर की जमकर पिटाई, FIR दर्ज

सरायपाली क्षेत्र के ग्राम अंतरझोला में गाव के व्यक्ति ने कोटवार के साथ गला दबाकर जमकर मारपीट की गई है, कोटवार के शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सूरज नंद ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम अंतरझोला का निवासी है खेती किसानी कार्य करता है वर्तमान में ग्राम कोटवार है. 01 अक्टूबर 22 को शाम लगभग 7-8 बजे के मध्य में गांव से अपने घर की ओर आ रहा था तभी अचानक उसके गांव के पारेश्वर सिदार S/O तेजराम सिदार सा0 अंतरझोला के द्वारा उसे अनाप शनाप मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर उसका गला दबा कर मारपीट किया है. उसी समय आसपास के करम साय व अंतर विशाल उसे उससे छुडाए है. इस बात को वह अपने गांव के प्रमुख व्यक्तियों से चर्चा किया सबकी सहमति से रिपोर्ट करने आया है गंदी गंदी गाली गुप्तार सुन उसे अत्यन्त खराब लगा है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धारा 294,323 भादवि, का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें