महासमुन्द : शराब का खाली बोतल क्यों फेंके हो कहकर मारपीट  - CG Sandesh

महासमुन्द : शराब का खाली बोतल क्यों फेंके हो कहकर मारपीट

महासमुन्द थाना अंतर्गत वार्ड नं 16 सितला पारा में शराब का खाली बोतल क्यों फेंके हो कहकर मारपीट की गई है. पार्थी के शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
चन्द्रिका देवांगन ने पुलिस को बताया कि वह छत्तीसगढ स्कूल में चपरासी का काम करता है। 03 अक्टूबर 22 को रात्री 08.00 बजे करीब वह अपने घर में था। उसकी पत्नी एवं लडकी दुर्गा देखने गये थे, कि पडोस के रोमि ऊर्फ चन्द्रभूषण छत के तरफ से दीवाल के सहारे उतर कर आया और उसके दरवाजा को खटखटाया तो वह दरवाजा खोला तब चन्द्रभूषण उसे मेरे घर में शराब का खाली बोतल क्यों फेंके हो कहकर दरवाजा को धक्का देते हुये घर अंदर आकर उसे हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा तब वह घर का दरवाजा खोलकर घर से बाहर आया तो चन्द्रभूषण की दादी रूखमणी बाई उसे हाथ थप्पड से मारपीट किये है, जिसकी अवाज सुनकर मोहल्ले के लोग देखे सूने है। मारपीट करने से उसके दाहिने पैर के घुटना में एवं चेहरे में चोट आयी है।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 323-IPC, 34-IPC, 452-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें