मकान की कच्ची दीवारों ने ली 3 मासूम बच्चों की जान ,परिवार मे... - CG Sandesh

मकान की कच्ची दीवारों ने ली 3 मासूम बच्चों की जान ,परिवार में पसरा मातम

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है. दीवार ढहने से एक ही परिवार के 3 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई है. मौत से गांव और परिवार में मातम पसर गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 

बताया जा रहा है कि तीनों एक ही परिवार के थे. तीनों की उम्र 4 वर्ष, 6 वर्ष और 8 साल थी. खेलने के दौरान दीवार के ढहने से मौत हुई है. ग्रामीणों की मदद से लाश को निकाल लिया गया है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है. तफ्तीश कर रही है. पाली विकासखण्ड के राहा गांव की घटना है. पाली थाना क्षेत्र का मामला है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें