महासमुंद : शराबी पति से तंग आकर पत्नी जाने वाली थी थाने, गुस... - CG Sandesh

महासमुंद : शराबी पति से तंग आकर पत्नी जाने वाली थी थाने, गुस्से में आकर पति ने हथौड़े से किया हमला.

महासमुंद के संतोषी नगर में एक शराबी पति द्वारा शराब के नशे में घर आकर अपनी पत्नी से मारपीट करने का मामला सामने आया है, पति के मारपीट करने से पीड़ित पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा. जहाँ से वापस आने के बाद उसने अपनी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है.

पीड़िता पत्नी राजेश्वरी कश्यप ने पुलिस को बताया है कि उसका विवाह 2007 में राकेश कश्यप के साथ हुआ था, जिसके दो बच्चे है. पीड़िता ने बताया कि उसका पति शराब पीने के बाद अक्सर उसके साथ गाली गुप्तार मारपीट करते रहता है. और 1 अक्टूबर 22 के रात्रि 10.30 बजे उसका पति शराब पीकर घर आया और घर के लाईट को बंद करके घर के लोगो को परेशान करने लगा.

इससे परेशान होकर पीड़िता अपने बच्चो के साथ थाना जा रही हूं बोली तो उसके पति ने उसे मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मराने की धमकी देते हुये हथौडी से फेक कर मारा जिससे पीड़िता के सिर, बाया हाथ में चोट लगी है.

इसके बाद मारपीट की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग इक्कठा हो गये,  एवं डायल 112 को काल किये. और पीड़िता को इलाज हेतु महासमुन्द अस्पताल आये, जहाँ से महिला को रिफर करने उसे ईलाज हेतु रायपुर ले जाया गया.

इस मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके आरोपी पति राकेश कश्यप के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना के लिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें