news-details

यदि विवाह रेखा इस रेखा से मिले तो नहीं होता विवाह ,जीवनभर अविवाहित होने का संकेत

विवाह जीवन के महत्वपूर्ण संस्कारों में से एक है। यह केवल दो व्यक्तियों के बीच का नहीं बल्कि दो परिवार और समाज का जुड़ाव भी है। जब हस्तरेखा की बात करते हैं तो विवाह रेखा व्यक्ति के वैवाहिक जीवन के लिए देखी जाती है।

 विवाह रेखा ही वैवाहिक जीवन और वर-वधु के बीच के आगे की यात्रा का संकेत देती है। हाथ में मुख्यत: एक ही विवाह रेखा होती है, लेकिन कई बार एक से अधिक रेखाएं भी मिलती हैं।

-यदि विवाह रेखा स्वास्थ्य रेखा से मिले तो विवाह नहीं होता है। अगर विवाह रेखा पर एक से अधिक द्वीप या काला तिल हो तो यह जीवनभर अविवाहित होने का संकेत है।
-हाथ में एक से अधिक विवाह रेखाओं के मामले में केवल वह रेखा ही मान्य होती है जो सबसे अधिक गहरी और स्पष्ट हो। बाकी रेखा संबंधों के बिछड़ने या टूटने के संकेत देती हैं। हाथ में एक से अधिक विवाह रेखाएं तलाक, विवाहोत्तर संबंध रिश्तों का संकेत देती हैं।

-हाथ में अगर दो विवाह रेखाएं हैं और एक स्पष्ट बेहद गहरी और दूसरी महीन, लेकिन बुध पर्वत तक विकसित है तो यह जातक के जीवन में दो शादियों की संभावना बनती है।
-अगर विवाह रेखा ऊपर की तरफ आती हुई हृदय रेखा से मिले या फिर विवाह रेखा पर तिल हो या क्रॉस का निशान हो तो शादी में बहुत कठिनाइयां आती हैं।






अन्य सम्बंधित खबरें