CG News : बच्चा चोरी के शक में लोगों ने 3 साधुओं को जमकर पीट... - CG Sandesh

CG News : बच्चा चोरी के शक में लोगों ने 3 साधुओं को जमकर पीटा

दुर्ग जिले के भिलाई-03 थाना क्षेत्र से बच्चा चोरी के शक में 3 साधुओं की जमकर पिटाई करने का मामला सामने आया है. पिटाई से एक साधु का सिर फट गया और 2 साधु भी बुरी तरह से घायल हुए हैं.
मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह 11-12 बजे के बीच की घटना है. गुरुवार को जब इस पिटाई का वीडियो वायरल हुआ, तब पूरे घटनाक्रम की जानकारी सामने आई है. पुलिस के मुताबिक चरोदा क्षेत्र में कहीं से तीन साधु आ रहे थे. उसी दौरान किसी ने हल्ला करना शुरू कर दिया कि ये साधु बच्चा चोरी करते हैं. इसके बाद कुछ युवकों ने उन साधुओं को पीटना शुरू कर दिया. धीरे-धीरे लोगों की भीड़ वहां जुट गई. कई लोग एक साथ दौड़ते हुए मौके पर पहुंच गए और साधुओं को जमकर पीट दिया.

घटना की सूचना के बाद पुलिस का एक जवान मौके पर पहुंचा और उसने किसी तरह से तीनों साधुओं को एक टैक्सी में बिठा दिया. दूसरे पुलिस कर्मियों को मौके पर बुलाया गया. तब तक भीड़ उस टैक्सी तक भी पहुंच गई और वहां भी साधुओं को मारा गया.
जिन साधुओं की पिटाई की गई है वह राजस्थान के रहने वाले बताये जा रहे हैं. इनका नाम राजबीर सिंह, अमन सिंह और श्याम सिंह है. तीन रेलवे क्षेत्र चरोदा में काफी समय से किराए का मकान लेकर रह रहे थे. यहां वे राशन और कपड़े मांग कर अपना जीवन गुजारा कर रहे थे. टीआई का कहना है कि उन्हें इन साधुओं की कोई संदिग्ध गतिविधि अब तक नहीं मिली है. पब्लिक ने बच्चा चोरी का आरोप लगाकर इन्हें क्यों मारा, इसकी जांच की जा रही है.

इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि बेवजह ही साधुओं पर शराब के नशे में हमला किया गया है. कुछ लोग चरोदा में दशहरे के मौके पर पार्टी कर रहे थे. इस बीच उन्होंने साधुओं को देखा, वहीं पर किसी ने ये हल्ला कर दिया कि ये लोग बच्चा चोरी करते हैं. इसके बाद शराब के नशे में इन्हीं लोगों ने पहले पहले साधुओं को पीटना शुरू किया. फिर धीरे धीरे भीड़ जुट गई और साधुओं को बच्चा चोर कहते हुए बुरी तरह मारा गया. तीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें