बसना : विधानसभा प्रभारी संदीप शर्मा ने भाजपा मंडल गढ़फुलझर की... - CG Sandesh

बसना : विधानसभा प्रभारी संदीप शर्मा ने भाजपा मंडल गढ़फुलझर की आवश्यक बैठक ली

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के आह्वान पर बसना विधानसभा प्रभारी, प्रदेश प्रवक्ता भाजपा छत्तीसगढ़, एवं प्रदेश प्रभारी किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ आदरणीय संदीप शर्मा जी ने आज भाजपा मंडल गढ़फुलझर की आवश्यक बैठक ली। जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी ने भाजपा मंडल गढ़फुलझर की प्रस्तावना रखा। बैठक में मंडल सह प्रभारी मंत्री प्रधान, वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश चौधरी, मंडल अध्यक्ष गढ़फुलझर माधव साव, मंडल पदाधिकारियों, शक्तिकेंद्र प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक बूथ अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति थी। विधान सभा प्रभारी शर्मा जी ने कहा कि बूथ के कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है 2023 के चुनाव में हमें राज्य सरकार की विफलता और कांग्रेसी नेता जो लगातार विवादों से नाता रहा है जनता से उनको कोई सरोकार नहीं है। इन्हीं सभी बातों को लेकर जनता के बीच में जाना है और उनको उखाड़ फेंकने में पूरी ताकत के साथ लड़ना है, तभी हमारी जीत सुनिश्चित होगी। 

प्रत्येक बूथ स्तर में जाकर, कार्यकर्ताओं और आम जनता से मिलने की बात भी कही। बैठक को प्रदेश प्रवक्ता एवं विधानसभा प्रभारी संदीप शर्मा, जिलाउपाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी ने संबोधित किया.

उक्त बैठक में माटीकला बोर्ड अध्यक्ष चंद्रशेखर पांडे, पूर्व जिलाउपाध्यक्ष सुवर्धन प्रधान , पूर्व मंडल महामंत्री राजेन्द्र पटेल, मंडल महामंत्री प्रहलाद साहू जी, नरेंद्र साहू , मंडल उपाध्यक्ष श्री सुन्दरमणी मिश्रा , देवलाल चौहान , मंडल मंत्री डॉ सोमनाथ पांडे गौरचंद्र प्रधान , मंडल कोषाध्यक्ष भारत सिंह राजपूत , अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष नरहरी पोर्ते, अनुसूचित जाति अध्यक्ष रामकुमार चौहान, पिछड़ावर्ग मोर्चा अध्यक्ष संजय भोई, किसान मोर्चा अध्यक्ष तेजेन्द्र पटेल, महिलामोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती बिंदु नाग् ,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अरविंद मिश्रा, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री राजेश साव, निमित साहू, जिला उपाध्यक्ष महिलामोर्चा श्रीमती जसवंत कौर, मथुरा साहू , मन्थीर बारीक , बलराम साहू , श्यामलाल पटेल , सत्यनारायण खम्हारी , हृषिकेश साव , बाबूलाल कांशी , दिलीप कुमार साव , बसन्त प्रधान , सियालाल रणबीरा , लक्ष्मीनारायण आर्य , हरिधर पटेल , राधेश्याम नाग , रिखीराम पटेल , हीरालाल साव , ऋषिराम साव , दुर्गाप्रसाद दुबे , योगेश साहू , सुखराम कैवर्त , संजय प्रधान , तरुण गढ़तिया , प्रफुल्ल साहू , प्रहलाद बारीक़ , अभिमन्यु बारीक़ , जगदीश प्रधान , अजय बारीक, गुणसागर पटेल , जसबीर सिंह , अविनाश पांडे , राजन साहू , अजय दीप , मिलन साव , अखिलेश साव , श्रीकांत पटेल , क्षमानिधि साहू , नरसिंह निषाद , श्रवण सिदार , जयप्रकाश प्रधान , सालिकराम भोई , जावसिंह डड़सेना , उसत साहू ,गंगाराम सोनी , भिन्ना साहू , धर्मिन जायसवाल , सिया यादव , दिसिबाई साव , भानुमति पटेल , सुलोचना पटेल , सुजाता , जगयेसिनी साव सहित सभी मोर्चा के पदाधिकारी शक्तिकेंद्र प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक, बूथ अध्यक्ष, कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र साहू पेंटर एवं आभार प्रदर्शन नवीन कुमार साव ने किया। उक्त जानकरी गढ़फुलझर मंडल के मीडिया प्रभारी गोवर्धन कैवर्त के द्वारा दी गई।


अन्य सम्बंधित खबरें