बसना : दुरुगपाली में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन एवं शुभारं... - CG Sandesh

बसना : दुरुगपाली में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन एवं शुभारंभ.

खेल्बो जीतबो गड़बो नवा छत्तीसगढ़ योजना का पालन करते हुए हमारे ग्राम दुरुगपाली तहसील बसना जिला महासमुंद में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन एवं शुभारंभ किया गया.

जिसका शुभारंभ सरपंच तौशिप प्रधान, उपसरपंच करुणा दास, पंच जयलाल बारिक एवं राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष प्रशांत प्रधान, सचिव राजन प्रधान सदस्य गण खिलाडी गण एवं सम्मानिय नागरिक गण प्रवीण, मोतीलाल, श्रवण, मधु, विश्वनाथ, संतराम, अनिल, विवेक, नारीगण, एवं ग्रामवासियो द्वारा राज्यगीत अरपा पैरी के धार से किया गया।

समस्त दर्शको मे उत्साह देखते ही बन रहा था और खिलाड़ियों गणों ने भी जोश और अनुशासन दिखाते हुए जबदस्त प्रदर्शन किया। सभी वर्गों के लिये खेलो का आयोजन रखा गया था जिसमे खेल रसाकसी फुगड़ी टिंतंगी पितुल कराया गया। अम्पायर का भी निर्णय देखने लायक था।

इसी के साथ आभार प्रकट करता हुँ की माननीय मुख्यमंत्री जी का जिन्होंने हम सब ग्रामवासी छत्तीसगढ़ निवासीयों को अपने कल से जुड़ने और पुरानी यादें ताज़ा करने का मौका देते हुए नवयुवको नये मुकाम देने का सफल और मनोरंजक प्रयास किया हैं ।


अन्य सम्बंधित खबरें