महासमुंद : दो पक्षों में जमकर मारपीट, काउन्टर मामला दर्ज. - CG Sandesh

महासमुंद : दो पक्षों में जमकर मारपीट, काउन्टर मामला दर्ज.

महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम उमरदा में दो पक्षों में जमकर मारपीट, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को मामला दर्ज करवाया है।
गणेश यादव ने पुलिस ने को बताया कि ग्राम उमरदा थाना जिला महासमुन्द का निवासी है। 05 अक्टूबर 2022 को शाम 07/30 बजे वह अपने घर के पास बैठा था तभी अशोक यादव द्वारा मेरी म को देख कर हमेशा ताना मारते रहता है कि बात बोलने पर वह कुछ नही बोलता हूं, कहने पर अशोक यादव के द्वारा तु बहुत दादा गिरी करता है कहते हुये म बहन की अश्लील गाली गलौज करते जान से मार ने की धमकी देते हाथ मुक्का से मारपीट करने से उसके बदन में एवं बांया पैर के अंगुठा के पास चोट लगी है, झगडा विवाद को देख बीच बचाव करने उसकी पत्नी जानकी बाई आयी तो उसे भी मारपीट करने से ओट के पास चोट लगी है। घटना को परमेश्वर ध्रवु एवं रवि यादव देखे सुने है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।


जबकि दुसरे पक्ष के अशोक यादव ने पुलिस को बताया कि ग्राम उमरदा थाना जिला महासमुन्द का निवासी है। 05 अक्टूबर 2022 को शाम 07/30 बजे वह अपने घर के पास खडा था तभी गणेश यादव उसके घर के सामने आया और उसका नाम लेकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर रहा था, उसका लडका विक्रम यादव गाली गलौच करने से गणेश यादव को मना कर रहा था, उसी समय वह वहा पहुचा और गणेश यादव को गाली गलौच करने से मना किया तो गणेश यादव मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का से मारपीट किया। मारपीट करने से उसके बाये हाथ के कलाई मे चोट आया है। घटना को उसका लडका विक्रम यादव, नोहर यादव देखे सुने व बीच बचाव किये है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें