महासमुन्द : मुक्त में सामान नहीं देने पर दुकान में तोड़ फोड़ व... - CG Sandesh

महासमुन्द : मुक्त में सामान नहीं देने पर दुकान में तोड़ फोड़ व मारपीट

महासमुन्द थाना अंतर्गत एकता चौक प्रार्थी से फ्री में लस्सी एवं मट्ठा का मांग किया जिसे मना करने पर आरोपी द्वारा प्रार्थी को पत्थर फेक कर दुकान में तोड़ फोड़ किया एवं जान से मारने की धमकी दिया, पार्थी के शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
आनंद राम साहू ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड न0 5 नयापारा महासमुन्द का निवासी है। एकता चौक महासमुन्द में उसकी अजय देवभोग दुध डेरी का दुकान है। 06 अक्टूबर के शाम करीबन 05.00 बजे ईमलीभाठा महासमुन्द निवासी देवेन्द्र गिरी गोस्वामी उसके दुकान आकर मुप्त में मठ्ठा ,लस्सी की मांग करने लगा उसके द्वारा मना करने पर देवेन्द्र गिरी गोस्वामी उसे मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर उसके साथ धक्का मुक्की लडाई झगडा करने लगा, एवं जान से मारने की धमकी देते हुये दुकान के बाहर रखे पत्थर से उसके सिर मे मारा एवं पत्थर फेक कर उसके दुकान में तोड फोड किया। मारपीट से उसके सिर, बाये हाथ के उगली व पीठ मे चोट लगा है, बीच बचाव करने आये किशोर कुमार चन्द्राकर को भी मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर पत्थर से मारपीट किया है। घटना को बाजू के दुकान का कीर्तन साहू देखा व सुना है।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 427-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें