महासमुंद : चार लोगो ने मिलकर पार्षद को पीटा  - CG Sandesh

महासमुंद : चार लोगो ने मिलकर पार्षद को पीटा

महासमुंद थाना अंतर्गत नयापारा दलदली रोड में पुरानी रंजिश की बात को लेकर प्रार्थी को अश्लील गाली गलौज करते हुए हाथ मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई, जिसपर पार्षद ने मामला दर्ज करवाया है.
जगत राम महानंद ने पुलिस को बताया कि वह नयापारा दलदली रोड महासमुंद का निवासी है. वार्ड क्र0 11 का पार्षद है. 06 अक्टूबर 2022 को अपने घर पर परिवार के साथ घर के पास था तभी करीब 10 बजे रात्रि को राजा ठाकुर, विक्की ठाकुर, पप्पु यादव एवं उनके साथी आये और गाली गलौज करने लगे गाली गलौज करने से मना करने पर पूर्व विवाद रंजीश को लेकर एक राय होकर मां बहन की बुरी बुरी गालियां देते जान से मारने की धमकी देते राजा ठाकुर, विक्की ठाकुर पप्पु यादव द्वारा हाथ मुक्का एवं किसी चीज से मारपीट करने से चेहरा नाक, गला, सीना, बांये हाथ में चोट एवं अंदरूणी चोट लगी है झगड़ा विवाद को देख उसकी मां मिलवंतीन बाई, भतीजी गुंजा, भाई रमेश, संजु पनका आये और बीच बचाव किये घटना को देखे सुने है।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें