सांकरा : अवैध रेत का परिवहन करते 6 ट्रेक्टर जप्त
महासमुन्द जिला में अवैध रेत उत्खनन की लगातार शिकायत मिलने पर पुलिस अधीक्षक महासमुंद भोजराम पटेल द्वारा जिला के समस्त थाना /चौकी प्रभारीयों को उचित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था. 
इसी तारतम्य में आज 7 अक्टूबर को थाना प्रभारी सांकरा आशिष वाशनिक द्वारा अभियान चलाकर 06 ट्रेक्टर चालकों को ट्रेक्टर समेत अवैध रेत परिवहन करते रोका गया, जिसे थाना सांकरा मेँ विधिवत 102 जा. फौ.की कार्यवाही कर खनिज विभाग के सुपुर्द किया गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महासमुन्द भोजराम पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पिथौरा प्रेमलाल साहू के निर्देशन मेँ थाना प्रभारी सांकरा आशीष वाशनिक, सउनि राजेंद्र भोई, प्रधान आर. भोजराज प्रधान,बाजीपाल बाघ, आर. जितेश साहू,दिलीप पटेल, ब्रजेश बाघ, कमल साहू व अन्य सांकरा पुलिस द्वारा किया गया.