महासमुंद : दूसरे दिन भी छत्तीसगढ़िया पारम्परिक खेलों का हुआ आ... - CG Sandesh

महासमुंद : दूसरे दिन भी छत्तीसगढ़िया पारम्परिक खेलों का हुआ आयोजन

महासमुंद सहित सभी ब्लॉक और ग्राम पंचायतों में छत्तीसगढ़ियां ओलम्पिक 2022-23 का आज दूसरे दिन पूरे उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न छत्तीसगढ़ पारम्परिक खेलों में प्रतिभगियों ने हिस्सा लिया।

महासमुंद के मिनी स्टेडियम में आयोजित छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2022-23 में राजीव युवा मितान क्लब स्तर पर विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें गिल्ली डंडा, पिट्टूल, फुगड़ी, भौंरा एवं 100 मीटर दौड़ की प्रतियोगिताएं तीन आयु वर्ग में आयोजित की गई।

इसमें 18 वर्ष तक, 18 से 40 आयु वर्ग की महिला एवं पुरूष प्रतिभागी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाओं ने पूरे जोश खरोश के साथ भौंरा, फुगड़ी खेल खेला तो वही राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों ने पिट्टूल एवं 100 मीटर दौड़ में हिस्सा लिया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशीष तिवारी सहित पार्षद महेन्द्र जैन, महिला स्व-सहायता समूह की महिलाएं एवं खेल प्रेमियों ने उत्साहवर्धन किया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें