बसना : रामचण्डी दिवस के अवसर पर गढ़फुलझर पहुँचेंगे मुख्यमंत्... - CG Sandesh

बसना : रामचण्डी दिवस के अवसर पर गढ़फुलझर पहुँचेंगे मुख्यमंत्री बघेल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल रामचण्डी दिवस के अवसर पर गढ़फुलझर में होने वाले आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कल दोपहर करीब 3 बजे मुख्यमंत्री का आगमन हेलीकॉप्टर द्वारा होगा। और कार्यक्रम में शामिल होने के बाद करीब 4:30 वापस रायपुर को प्रस्थान करेंगे।

कार्यक्रम को लेकर प्रशासन द्वारा सभी प्रकार की तैयारी कर ली गई है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के अलावा ताम्रध्वज साहू गृहमंत्री छ ग शासन, शिव डहरिया मंत्री नगरीय प्रशासन, और जिले के सभी विधायक मौजूद रहेंगे।



अन्य सम्बंधित खबरें