महासमुन्द : लोहे का धारदार कत्ता लेकर डराने धमकाने वाला गिरफ... - CG Sandesh

महासमुन्द : लोहे का धारदार कत्ता लेकर डराने धमकाने वाला गिरफ्तार

महासमुन्द पुलिस को 07 अक्टूबर को मुखबिर से सुचना प्राप्त हुआ कि मौहारीभाठा आम जगह पर युवराज उर्फ राजू अपने कब्जे पर एक लोहे का कत्तल रख कर आम जनता के समक्ष लहराते हुये आम जनता को भयभीत कर रहा है पुलिस स्टाफ मौके पर पहुचकर मौहारी भाठा पहुचा वहा पर देखा की आरोपी युवराज उर्फ राजू अपने कब्जे पर एक लोहे का कत्तल को अपने हाथ मे अवैध रूप से रख कर उसे आम जगह पर लहराते हुये, आम जनता को भयभीत कर रहा था।
जिससे की आस पास के लोग काफी भयभीत थे कि उपरोक्त आरोपी को साक्षी स्टाफ के साथ मिलकर घेराबंदी कर आरोपी को पकडा। आरोपी के कब्जा मे रखा हुआ एक लोहे का कत्तल जिसकी लम्बाई साढे 12 इंच, एवं चौडाई 3इंच जप्त किया गया.

आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें