CG News : हाथियों ने किसान को सूंड से उठाकर पटका, मौत - CG Sandesh

CG News : हाथियों ने किसान को सूंड से उठाकर पटका, मौत

धमतरी जिले में हाथी ने एक किसान को कुचलकर मार डाला. मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को किसान मवेशी खरीदकर घर लौट रहा था. उसी वक्त दो हाथियों ने किसान को कुचलकर मार डाला. घंटेभर बाद दोनों हाथी मोंगरागहन बस्ती में घुस गए. हाथियों को देखकर ग्रामीण इधर-उधर भागे.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कोहका निवासी महेश दीपक (66) मवेशी खरीदने भिड़ावर गया था. मवेशी लेकर वापस लौटते समय शाम करीब 5 बजे अकलाडोंगरी व कोडेगांव के पास 2 दंतैल हाथियों से सामना हो गया. किसान महेश दीपक को पहले हाथियों ने सूंड से उठाकर पटका. फिर कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें