पटेवा : दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत - CG Sandesh

पटेवा : दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत

पटेवा में दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई. एक की परिवार को चिराग एक साथ बुझ जाने पर पूरे इलाके में शोक की लहर है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार  पटेवा निवासी रूपेंद्र त्रिपाठी के दो बेटे मुकेश त्रिपाठी और गिरजाशंकर त्रिपाठी रायपुर में रहकर प्राइवेट नौकरी करते थे. दशहरा मनाने वे अपने घर पटेवा आए हुए थे. रविवार सुबह अपने मामा के घर ग्राम पचरी कथा पूजन का निमंत्रण देने एक बाइक से निकले हुए थे. इसी दौरान रायपुर की ओर से सरायपाली जा रही काले कलर की कार ने छिन्दौली हाइवे के पास उनकी बाइक को टक्कर मार दी. जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों भाई गिर पड़े टक्कर इतनी जोरदार थी कि ज्यादा चोट लगने और खून बह जाने से मौके पर ही मुकेश और गिरजाशंकर दोनों ने दम तोड़ दिया.घटना के बाद से फरार कार चालक को टोल प्लाजा के पास कार सहित धर दबोचा गया है. दो सगे भाइयों की मौत से पूरा इलाके में शोक है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें