महासमुंद : सड़क पर खड़ी ट्रक से टकराने पर हुई थी मौत, चालक के ख़िलाफ मामला दर्ज.
महासमुंद थाना क्षेत्र में राजीम मोड़ के पास खड़ी ट्रक से टकराने पर कार में सवार चार भाइयों में एक की मौत हो गई. ये चारो शादी के कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे तभी यह हादसा हो गया. जिसपर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालाक के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
पुलिस ने बताया कि 16 अप्रैल को केजुराम डहरिया अपने भाई नारायण डहरिया, द्वारिका डहरिया एवं निर्मला डहरिया के साथ कार क्र0 CG 06 GA 2490 से अपने रिश्तेदार के घर शादी कार्यक्रम में शामिल होकर दर्रीमुडा उडिसा से घर वापस बागबाहरा होते एनएच 353 रोड महासमुन्द आ रहा था.
पुलिस ने बताया कि वाहन को द्वारिका डहरिया चला रहा था, तब रात्रि करीब 12.30 बजे राजीम मोड के एक किलो मीटर के पहले एवं मांण्डोली राईस मील के करीब 200 मीटर पहले एनएच 353 रोड में खडी ट्रक से टकराने पर उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गयी एवं केजुराम डहरिया की मौत हो गई.
पुलिस ने बताया कि ट्रक क्र0 CG 04 MB 4277 के चालक द्वारा अपने कब्जे की ट्रक को लोक मार्ग पर बिना एन्डीकेटर एवं संकेतक के उपेक्षा पूर्ण ढग से मानव जीवन को संकटापन्न डालते हुये आवागमन में बाधा उत्तपन्न करने से मृतक की मृत्यु तथा आहत द्वारिका राम डहरिया एवं निर्मला डहरिया को चोटे आई है. जिसपर ट्रक क्र0 CG 04 MB 4277 का चालक के कृत्यु धारा 283,337,304-A भादवि का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें