महिला बच्ची को चॉकलेट का झांसा देकर ले जा रही थी ,लोगों ने र... - CG Sandesh

महिला बच्ची को चॉकलेट का झांसा देकर ले जा रही थी ,लोगों ने रोका तो बीच सड़क में हो गई अर्धनग्न

अंबिकापुरः अंबिकापुर में रविवार की दोपहर उस समय शहर में हड़कंप मच गया। जब भट्टी पारा इलाके में रहने वाले लोगों ने एक संदिग्ध महिला को बच्चे चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा। महिला बच्ची को चॉकलेट का झांसा देकर अपने साथ ले जा रही थी।

 आसपास के लोगों की सजगता के कारण वह अपने मंसूबों में असफल रही और आसपास के लोगों के साथ मारपीट और गाली गलौज करने के साथ ही बीच सड़क में अर्धनग्न हो गई। आसपास के युवाओं ने महिला को किसी तरह पकड़ा और इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। ये पूरी घटना CCTV में कैद हो गई।


अन्य सम्बंधित खबरें