बसना : सीआरपीएफ जवान को अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार ठोकर, जवान गंभीर
बसना थाना अंतर्गत मेदनीपुर से बरोली मार्ग पर सीआरपीएफ जवान को अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार ठोकर, जवान गंभीर, पार्थी के शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
माधव साव ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम मेदनीपुर में रहता है। 08 अक्टूबर 2022 को रात्रि वह अपने घर पर था कि गांव का रूपेश साहू फोन से घर में सूचना दिया कि आपके भतिजा शैलेन्द्र साव का बरोली रोड में एक्सीडेंट हो गया है तब सूचना पाकर वह अपने परिवार के साथ देखने गया तो देखा कि बरोली रोड पुल के पास उसका भतिजा शैलेन्द्र साव जो सीआरपीएफ फोर्स में है जो छुट्टी में घर आया है खेत में पडा हुआ था जिसे खेत से निकालकर देखे तो उसका बांया पैर टुट गया था जो दर्द से कराह रहा था.
जिसे ईलाज हेतु जगदीशपुर अस्पताल ले गये ईलाज पश्चात शैलेश साव को पुछने पर बताया कि रात्रि 10.00 बजे खाना खाकर बरोली रोड की ओर टहलने गया था, टहलते हुए वापस गांव की ओर आ रहा था कि पिछे तरफ अज्ञात चारपहिया वाहन के चालक द्वारा अपने वाहन को तेज रफतार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर उसे ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे वह खेत में फेंका गया एक्सीडेंट से उसके बांए पैर एवं सिर में चोंट लगा है बताया । शैलेन्द्र को जगदीशपुर अस्पताल से रिफर करने पर उचित ईलाज के लिए रायपुर ले गये है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन का चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279, 337 भादवि अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।