सरायपाली : किराना दूकान का ताला तोड़कर अंदर रखे सामानों की चो... - CG Sandesh

सरायपाली : किराना दूकान का ताला तोड़कर अंदर रखे सामानों की चोरी.

सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम तोरेसिंहा के एक किराना दूकान से ताला तोड़कर चोरी करने का मामला सामने आया है, प्रार्थी की शिकायत पर सरायपाली पुलिस अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध कायम कर मामले की जाँच कर रही है.

प्रार्थी मोहनलाल कर ने पुलिस को बताया कि वह रोज की तरह जब 7 अक्टूबर को सुबह 6 बजे अपना किराना दुकान खोलने गया तो उसके दुकान के लकडी के दरवाजा में लगे 03 ताला टुटा हुआ था. तथा जब वह अंदर जाकर देखा तो दुकान का सामान बिखरा हुआ पडा था तथा दुकान के अंदर रखे तेल, शक्कर, साबुन इलेक्ट्रानिक कांटा एवं अन्य किराना सामान कुल कीमती 20,000 रूपये लगभग नहीं था.

प्रार्थी ने बताया कि उक्त सामान को कोई अज्ञात चोर द्वारा दुकान का ताला तोडकर उक्त सामान को चोरी कर ले गया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें