बसना : भारी मात्रा में अवैध रूप से फ़टाखा रखने वालों पर हुई कार्यवाही, करीब 19 लाख का पटाखा जप्त
बसना पुलिस ने आज भारी मात्रा में अवैध रूप से फ़टाखा रखने वालों पर कार्यवाही की है. यह कार्यवाही विस्फोटक अधिनियम के तहत की गई. जिसमे दो जगहों से 44 कार्टुन में भरी हुई विभिन्न कम्पनी का पटाखा करीब 19 लाख 6 हजार 8 सौ रुपये का जप्त किया गया है.
पुलिस ने बताया कि लायसेंस में निर्धारित मात्रा से अधिक मात्रा में पटाखा रखने एवं अनुज्ञप्ति का उल्लंघन करने वाले पटाखा व्यवसायियों पर नजर रखी जा रही है. इसी तारतम्य में आज मुखबीर से सूचना मिली की टिकरापारा थाना बसना में व्यापारी भरत बजाज और प्रदीप खूबचंदानी अपने दुकान-मकान में भारी मात्रा में अवैध पटाखा रखे है.
जिसकी सूचना पर थाना बसना एवं सायबर सेल की टीम मौके पर पहुचकर भरत बजाज और प्रदीप खूबचंदानी से पूछताछ कर दुकान और मकान की तलाशी ली. जहाँ कार्टून मे भरा हुआ विभिन्न कम्पनी का भारी मात्रा में पटाखा मिला.
पुलिस ने बताया कि व्यापारी भरत बजाज और प्रदीप कुमार को पटाखा रखने/बेचने का लायसेंस दिखाने व पेश करने हेतु कहा गया, जिन्होने पटाखा रखने बेचने कोई भी वैधानिक दस्तावेज एवं लायसेंस वर्तमान में नही होना बताया. जिसपर व्यापारी भरत बजाज पिता स्व0 जयरामदास बजाज उम्र 42 वर्ष के कब्जे से 29 कार्टून मे भरा हुआ विभिन्न कम्पनियों का पटाखा कीमती 13,69,732 रूपयें एवं प्रदीप कुमार पिता मोतीराम खूबचंदानी उम्र 29 वर्ष सा. टिकरापारा थाना बसना के कब्जे से 15 कार्टुन का विभिन्न कम्पनियों का पटाखा कीमती 5,37,130 रुपये को जप्त कर विस्फोटक अधिनियम के तहत थाना बसना में कार्यवाही की गई.
