दुर्ग में अग्निवीर भर्ती रैली 01 दिसंबर से 15 दिसंबर तक, ठहर... - CG Sandesh

दुर्ग में अग्निवीर भर्ती रैली 01 दिसंबर से 15 दिसंबर तक, ठहरने और भोजन की रहेगी व्यवस्था

अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन 01 दिसंबर से 15 दिसंबर तक पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम दुर्ग में आयोजन किया जाएगा। उक्त आयोजन हेतु आवश्यक तैयारियां जैसे विभिन्न विभागों द्वारा इस आयोजन में किये जाने वाले कार्य जैसे ठहरने की व्यवस्था, भोजन की व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था, मैदान में साफ-सफाई की व्यवस्था इत्यादि के संबंध में कलेक्टर महोदय द्वारा निर्देशित किया गया है।

ट्रैफिक, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस विभाग को प्लानिंग करने के दिए निर्देश- 01 दिसंबर से 15 दिसंबर तक पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम दुर्ग में आयोजित होने वाले भती में लगभग 60 हजार अभ्यार्थियों के आने की संभावना है जिसके लिए कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने पूरी तैयारी करने के निर्देश दिए। साथ ही स्टेडियम के आस-पास चेकिंग पाईंट का भी सुझाव दिया, ताकि अनावश्यक भीड़ जमा होने से रोका जा सके।

साफ-सफाई का रखा जाएगा ध्यान एन.सी.सी., स्काउट गाइड और एन.एस.एस. के छात्र करेंगें वालिंटियर- अक्सर इस तरह के आयोजनों में भारी भीड़ के कारण साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक से नहीं हो पाती जिसके कलेक्टर ने साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के लिए निगम अधिकारियों को निर्देशित किया। ए.सी.सी., स्काउट गाइड और एन.एस.एस. की मदद लेने का भी सुझाव दिया।

उक्त बैठक में अपर कलेक्टर अरविन्द एक्का, एडिश्नल एस.पी. ग्रामीण नंद कुमार साहू, जिला पंचायत सी.ई.ओ. अश्वनी देवांगन, कर्नल एस. रमेश सेना मेडल, संचालक भर्ती निदेशक भर्ती कार्यालय रायपुर, आर. के. कुर्रे उपसंचालक ‘रोजगार’, सूबेदार मेजर शिवराम सैनी सहायक भर्ती अधिकारी, सूबेदार मेजर सतीश, जिला शिक्षा अधिकारी अभय जयसवाल, आर.आई. पुलिस लाईन रमेश चंद्रा, आर.आई. यातायात अनिश सारथी उपस्थित रहे।

कर्नल एस. रमेश सेना मेडल द्वारा अग्निवीर भर्ती आयोजन हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में अवगत कराया गया। तथा पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम का निरीक्षण कर आवश्यक संसाधनों की जानकारी लिए गये। आर. के. कुर्रे उपसंचालक ‘रोजगार’ को निर्देशित किया गया कि उक्त भर्ती रैली के समन्वय करते हुए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने हेतु 10 दिसंबर को समस्त जिला अधिकारियों की बैठक आहुत की गई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें