सरस्वती शिशु मंदिर बसना में मातृ सम्मेलन सम्पन्न
सरस्वती शिशु मंदिर बसना में
9 अक्टूबर को
मातृ सम्मेलन का आयोजन रखा गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजकुमारी साहू, अध्यक्ष रजिन्दर कौर, विशिष्ट अतिथि पूनम कौर व संगीता अग्रवाल उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा सरस्वती माता,ओमव भारत माता के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर दीप वंदना के साथ किया गया।
मातृ सम्मेलन में अतिथियों द्वारा बालविकास के विभिन्न पहलुओं एवं बालक के सर्वांगीण विकास पर माता एवं परिवार की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। तथा नारी की महिमा का भी बखान किया गया। बालक पर मोबाइल के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दिया गया।
माताओं के बौद्धिक विकास के लिए प्रश्न मंच एवं मनोरंजन के लिए दीप जलाओ व चित्र में पूछ जोड़ो खेल का आयोजन किया गया। आज के कार्यक्रम में विद्यालय संचालन समिति के व्यवस्थापक रामचन्द्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, सदस्य आनंदराम मदनानी, तरुण दास,पूर्व प्राचार्य रमेश कर, प्राचार्य नंदूराम निर्मलकर, बालिका शिक्षा प्रमुख कु. भानुमती साव, पाली प्रमुख शांतिपनी होता, पोखराज पटेल समस्त आचार्य-दीदी एवं भैया बहन के 59 माताएँ उपस्थित थे। सभी आचार्य बंधु भगिनी के सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।