बसना : गाली देने से मना करने पर की मारपीट.
बसना थाना अंतर्गत ग्राम खटखटी में गाली गलौच करने से मना करने पर एक व्यक्ति की पिटाई कर दी गई. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
प्रार्थी मीनहाज खान ने पुलिस को बताया कि 10 अक्टूबर 2022 को उनके गांव के स्कुल के सामने वह अपने दोस्त तस्लीम, आसिफ एवं अन्य दोस्तो के साथ लुडो खेलते बैठा था. जहाँ गांव के अन्य लडके भी बैठे थे.
इसी दौरान शाम करीब 5:55 बजे गांव के प्रदीप भोई, करण भोई, दिनेश भोई, विष्णु भोई उर्फ बिट्टु पुरानी बात को लेकर तस्लीम के साथ वाद विवाद कर गाली गलौच करने लगे. जिसपर मीनहाज ने उनको गाली गलौच करने से मना किया तो, आरोपियों ने अचानक उसे भी मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुए हांथ मुक्का एवं ईंट पकड़कर मारपीट करने लगे. जिसे उसके दोस्तों ने छुड़ाया.
प्रार्थी ने बताया कि मारपीट करने से उसके सिर, नाक के पास चोंट लगा है. साथ ही आरोपी ने आज तो बच गया नहीं तो जान से मार देते कहकर धमकी देने लगे.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयो के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.