जिला स्तरीय कबड्डी एवं वॉलीबाल प्रतियोगिता बसना में सम्पन्न - CG Sandesh

जिला स्तरीय कबड्डी एवं वॉलीबाल प्रतियोगिता बसना में सम्पन्न

स्वामी आत्मानंद शासकीयअंग्रेजी माध्यम स्कूलों की जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के अन्तर्गत आज स्वामी आत्मानंद शासकीयअंग्रेजी माध्यम स्कूल बसना के खेल मैदान में पूर्व माध्य.स्तर एवं उच्च. माध्यमिक स्तर बालक/बालिका कबड्डी एवं वॉलीबाल खेल का आयोजन किया गया. सर्वप्रथम प्राचार्य के के पुरोहित ने माँ सरस्वती की पुजा कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया. इस प्रतियोगिता में जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीयअंग्रेजी माध्यम स्कूलों के 200 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया. इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी रायपुर में होने वाले क्षेत्रीय खेल में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे.

इस प्रतियोगिता राष्ट्रीय कबड्डी निर्णायक हेमंत बारीक, अक्षय सिदार, शिव पटेल, ममता प्रधान, भूपेन्द्र प्रधान, सत्यनारायण ठाकुर,वरुण बाघ,तथा वॉलीबाल में इमरान दयाला, दुर्योधन पटेल, रुपधर पटेल, उपस्थित रहे. 

इस प्रतियोगिता के सफल संचालन में विद्यालय के शिक्षक नंद कुमार ध्रुव, विजय राजपूत, बी पी पुरोहित, बैकुंठ दास, हेमंत दास, होमराज निषाद, राजेश मिश्रा, आदित्य शर्मा, मोहिनी चौधरी, दीपिका नाग, तुलिका साहु, अजय भोई, योगेश प्रधान, मुकेश भोई, धीरेन्द्र भोई, नवीन साव, अल्का प्रधान, मनोहर साहू एवं सभी स्टाफ का विशेष सहयोग रहा.


अन्य सम्बंधित खबरें